Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस के हैडकॉन्टेबल ने Dream-11 पर जीते 1 करोड़ रुपये

हिमाचल पुलिस के हैडकॉन्टेबल ने Dream-11 पर जीते 1 करोड़ रुपये

सुभाष गौतम | बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश पुलिस जवान अनिल शर्मा की लॉटरी लगी है। उन्होंने ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में ड्रीम 11 पर एक करोड़ रुपये जीते हैं। हिमाचल पुलिस के जवान अनिल शर्मा बिलासपुर से हैं। उन्होंने बुधवार को इंग्लैंड और आयरलैंड के मैच पर पैसे लगाए थे। उन्हें रैंक एक मिला है और साथ ही एक करोड़ रुपये ईनाम मिला है।

जानकारी के अनुसार, अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस में बिलासपुर में हैड कांस्टेबल हैं। उन्हें नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दरअसल, बुधवार को हुए मैच में अनिल शर्मा ने एंड्रूय बलबर्नी, लियाम लिविंगस्टोन, लोर्कन टक्कर, मार्क वुड, सैम कुरन, डेविड मलान, कर्टिस कैंफेयर को टीम में जगह दी थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनिल को सबसे अधिक 144 प्वाइंट लियाम लिविंगस्टोन ने दिलाए। लिविंगस्टोन मैच में चार विकट झटके। इसके अलावा, सैम कुरान को भी तीन विकेट मिले हैं। वहीं, डेविड मलान ने भी 35 रन बनाए। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। अनिल शर्मा को कुल 793 अंक मिले और वह नंबर एक रैंक पर आए। बता दें कि टी-20 विश्व कप के इस मुकाबले में इंग्लैंड को बारिश प्रभावित मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। डक वर्थ लूईस नियम के तहत मैच का फैसला हुआ।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now