Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्र सरकार ने मेटा से मांगी रिपोर्ट: कैसे हुआ डाउन व्हाट्सएप ?

दुनियाभर में वॉट्सएप समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम का सर्वर ठप, कंपनी ने दिया ये बयान

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
मंगलवार को देश भर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप डाउन हो गया। जिससे लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। अब इसपर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मदर कंपनी मेटा से जवाब मांगा है। इसकी जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने दी है। व्हाट्सएप को अपनी रिपोर्ट भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सौंपने के लिए कहा गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है।

एक अधिकारी ने कहा, “जब भी कोई आउटेज होता है, मंत्रालय इस मामले में शामिल कंपनी से रिपोर्ट मांगता है, मेटा के एक अधिकारी ने कहा कि उसके लिए एक स्पष्टीकरण मांगा गया है।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि वॉट्सऐप की सर्विस मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे डाउन रही। दोपहर 12.30 बजे काम करना बंद कर दिया। सरकार ने वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा से इस गड़बड़ी को लेकर रिपोर्ट मांगी है। सर्विस डाउन होने की शिकायत कई देशों के यूजर्स ने की। सर्विस किस वजह से डाउन रही, कंपनी ने इसकी वजह नहीं बताई। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। वॉट्सऐप के डाउन होने पर लोगों को टेलीग्राम पर शिफ्ट होना पड़ा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now