Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा फैसला, संचालन समिति गठित, यह 47 नाम हैं शामिल

Published on: 27 October 2022
https://bit.ly/3N8VL2t

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपना पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ पहली बैठक की। बैठक में संचालन समिति का गठन किया गया।
यह समिति कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं।


बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now