Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू पुलिस ने आग के हवाले किया तस्करी के मामलों में पकड़ी गई नशे की खेप

कुल्लू पुलिस ने आग के हवाले किया तस्करी के मामलों में पकड़ी गई नशे की खेप

कुल्लू|
कुल्लू जिला में नशा तस्करी के मामलों में पकड़ी गई नशे की खेप को कुल्लू पुलिस द्वारा आग के हवाले किया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा की विशेष देखरेख में वीरवार को नशे की खेप को नष्ट करने का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस ने 42 किलो 268 ग्राम चरस आग की भट्ठी में नष्ट की गई इसके अतिरिक्त 48 किलो 308 ग्राम अफीम के पौधे, 38 किलो 5 ग्राम भुक्की भी आग के हवाले की गई। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि यह नशे की खेप बंजार, सैंज, निरमंड व ब्रो में पकड़ी गई थी। नष्ट की गई नशे की खेप की कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now