Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शनिवार 29 अक्टूबर को करेगी बड़ा धमाका

Published on: 28 October 2022
congress

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। कांग्रेस भी एक्टिव मोड में नजर आने लगी है। पार्टी राज्य सरकार के मौजूदा 5 कार्यकाल में तमाम विभागों में हुई गड़बड़ियों का चिठ्ठा कल यानी शनिवार, 29 अक्टूबर को जनता के सामने रखेगी। इसे पार्टी की चार्जशीट कमेटी ने डेढ़ महीने पहले ही बना लिया था। मगर यह रिपोर्ट राज्य विधानसभा चुनाव के प्रभारी राजीव शुक्ला के पास रखी हुई थी। अब पार्टी इसे सार्वजनिक करने की तैयारी कर रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस चार्जशीट में राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके 9 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगाए हैं। जिन विभागों पर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, उनमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, उद्योग, पुलिस विभाग, स्मार्ट सिटी के लिए बना अलग विभाग, स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है। माना जा रहा है कि चार्जशीट में आरोपों के साथ इसके सबूत भी रखे गए हैं।

इस चार्जशीट के बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने बताया कि चार्जशीट को 29 अक्टूबर को पहले सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार में जनता के बीच इसे ले जाया जाएगा और भाजपा के कामकाज की पोल खोली जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस चार्जशीट में जल शक्ति विभाग पर ज्यादा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस चार्जशीट को राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस का कहना है कि जयराम सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विभिन्न विभागों में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी चार्जशीट शनिवार को सार्वजनिक करेगी।जल शक्ति विभाग, उद्योग, लोक निर्माण विभाग स्वास्थ्य, पुलिस विभाग, स्मार्ट सिटी के काम और कई भाजपा विधायकों पर भी गड़बड़ी के लगाए गए हैं। इनके अलावा सरकार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ अन्य के नाम भी शामिल हो सकते हैं। जल शक्ति विभाग में ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोप

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now