Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूरे भारत में लागू हो पुरानी पेंशन योजना :- अशोक गहलोत

पूरे भारत में लागू हो पुरानी पेंशन योजना :- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि पुरानी पेंशन योजना को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए और जो लोग कह रहे हैं कि इससे राजकोष पर बोझ पड़ेगा, वह सही नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह वित्तीय प्रबंधन के बारे में है।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की है और जो लोग कह रहे हैं कि केवल घोषणा की गई है, वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Lok Sabha Privilege Notice: अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, 'इडियट' और 'अंधभक्त' टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद,

उन्होंने कहा, ‘हमने इसे अपने राज्य में लागू किया है।’

गहलोत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने ओपीएस के मुद्दे पर एक समिति का गठन किया है, जो चुनाव से पहले लोगों का ध्यान हटाने की एक रणनीति है क्योंकि पर्वतीय राज्य में सरकारी कर्मचारी इसे लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजस्थान के बारे में उन्होंने कहा, ‘जरा सोचिए, इसकी (ओपीएस की) कोई मांग नहीं थी। जब मैंने घोषणा की (पुरानी योजना को लागू किया जाएगा) तो कर्मचारी हैरान थे। मुझे लगता है कि ओपीएस देश में लागू की जानी चाहिए और एक दिन आएगा जब केंद्र को यह करना होगा।’

इसे भी पढ़ें:  देश में चार महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र ओपीएस पर चर्चा के लिए भी तैयार नहीं है।
– भाषा –

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now