Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हरीश रावत बोले- चुने हुए विधायक तय करेंगे कांग्रेस का सीएम

हरीश रावत बोले- चुने हुए विधायक तय करेंगे कांग्रेस का सीएम

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का साफ मंत्र है, जहां पहले से सीएम हैं वहां चेहरा साफ है, लेकिन जहां नहीं है वहां पर चुने हुए विधायक (विधानमंडल दल) तय करते हैं। हिमाचल में भाजपा को थले थले और कांग्रेस की बल्ले बल्ले करेगी हिमाचल प्रदेश की जनता।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बिलासपुर जिला में घुमारवीं के कांग्रेस उम्मीदवार राजेश धर्माणी के चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का साफ मंत्र है, जहां पहले से सीएम हैं वहां चेहरा साफ है, लेकिन जहां नहीं है वहां पर चुने हुए विधायक (विधानमंडल दल) तय करते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का दंभ भरने वाली भाजपा ने पांच साल में प्रदेश चलाने के लिए इतना कर्ज ले लिया जितना 70 साल में नहीं लिया गया था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी उन्होंने हमला बोला। कहा, जेपी नड्डा ने जिस तरह देवभूमि की धरती से जुड़े भाजपा नेता को निपटाने के लिए काम किया है वह भी उन पर भारी पड़ रहा है। मुझे कुछ बताने की जरूरत नहीं है, वह नेता कौन है सारा हिमाचल जानता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भाजपा में एक चेहरे को तो निपटा दिया गया है और दूसरे चेहरे के विषय में लोग अनिश्चय में हैं।हिमाचल में कांग्रेस का शासनकाल लंबा रहा, कर्ज सिर्फ 32,000 करोड़ रुपये पहुंचा, लेकिन पांच साल में यह आंकड़ा 70 हजार करोड़ पहुंच गया। कांग्रेस अपनी 10 गारंटी को सरकार बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मंजूरी देने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के रूप में एक तपस्वी आ रहा है, जिसके साथ जनसैलाब उमड़ा है। राहुल गांधी के तप से कांग्रेस में जोश है और लोगों का दृष्टिकोण भी बदल रहा है। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में उदाहरण बनना चाहते थे, लेकिन हम चूक गए। कारण यह रहा कि चुनाव में वोट कटवा पार्टी ने पांच फीसदी वोट काट लिए और हम चार फीसदी से चूक गए। हिमाचल के हम छोटे भाई हैं, उत्तराखंड ने जो चूक कर दी उसको हिमाचल जरूर सुधारेगा।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now