Prajasatta Side Scroll Menu

बड़ी ख़बर: चुनाव आयोग ने 12 नवंबर और 5 दिसंबर को एक्जिट पोल पर लगायी रोक,

N4406147261668100458458ae8562ec3b43f14e227810f174ea63e311c99418e87e729d1dae346a109f2282

प्रजासत्ता ब्यूरो।
चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया गाइडलाइन जारी किया है। चुनाव आयोग ने 12 नवंबर और 5 दिसंबर को एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दिया है। इस आदेश का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है।

चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, 12-11-2022 को सुबह 8 बजे और 05-12-2022 को शाम 5.30 बजे के बीच की अवधि दौरान हिमाचल प्रदेश चुनाव और गुजरात चुनाव 2022 के संबंध में एक्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन या प्रचार करना प्रतिबंधित होगा। इस दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया एग्जिट पोल के जरिए चुनाव के सम्भावित परिणाम नहीं दिखा पायेंगे। चुनाव आयोग ने कहा, इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Madhya Pradesh CM शिवराज ने इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर किया

बता दें कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान होना है। पूरे हिमाचल का चुनाव एक चरण में कराया जाएगा। जबकि चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में कराने का फैसला किया है। राज्य में 1 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान कराये जायेंगे। जबकि 5 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के नजीते हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आयेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now