Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लेखक कवि कमल देव जरयाल को उत्कृष्ट लेखक सम्मान से किया गया समानित

Published on: 27 November 2022
Screenshot 2022 11 27 15 30 28 51 7352322957d4404136654ef4adb64504

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक कवि कमल देव जरयाल को उत्कृष्ट लेखक सम्मान से समानित किया गया। ये सम्मान राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रिका दैनिक दर्पण द्वारा दिया गया। ये सम्मान दैनिक दर्पण अंक नारी शक्ति या नारी शोषण के विरुद्ध आवाज के लिए दिया गया जिसमे पूरे भारत से 105 ख्याति प्राप्त रचनाकारों ने अपनी रचनाएं लिखी जिसमे हिमाचल के प्रसिद्ध लेखक कवि कमल देव जरयाल की रचना , हे नारी शक्ति नमन , भी प्रकाशित हुए इस रचना ने सभी रचनाओं में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। इसके लिए बेस्ट राइटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया राष्ट्रीय लेखक कमल देव जरयाल हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से संबंध रखते हैं। राष्ट्रीय लेखक कमल देव जरयाल दर्जनों बुक और दर्जनों पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित कर चुके है हाल ही में इन्हे अधृत प्रकाशन से बेस्ट राइटर अवॉर्ड 2022 से नवाजा जा चुका है राष्ट्रीय लेखक कमल देव जरयाल की प्रमुख रचनाएं , हे नारी शक्ति नमन, बेटियां, रखी, आंखों में नमी , मेरा भाई मेरा गुरुर, मां, आपकी कमी, पिता , मेरे दोस्त, आजाद देश में बेटियां , वक्त बदल गया हालत बदल गए,बहुत सालो बाद पल भर देखा,हर लेख को हमसे न जोड़ा जाए, एक बेटी से बहु का सफर इत्यादि प्रसिद्ध रचनाएं हैं

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now