Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DRI ने मुंबई एयरपोर्ट से बरामद की 40 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

arest, Mandi News

नेशनल डेस्क |
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई कस्टम्स के मुताबिक, रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने 40 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो यात्री ड्रग्स की तस्करी के लिए मुंबई आने वाले हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

डीआरआई कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद अधिकारियों ने दोनों विदेशी नागरिकों के सामान की जांच की। जांच के दौरान उनके बैग से सफेद पाउडर के दो पैकेट पाए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 4 किलो था। जांच पड़ताल की गई तो सफेद पाउडर को हेरोइन बताया गया।

इसे भी पढ़ें:  UPI Changes from 1st Jan 2024: इन लोगों के Gpay, Paytm, Phonepe अकाउंट आज से बंद हो जाएंगे, कहीं आप तो नहीं है इस लिस्ट में..
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now