Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फौज में अफसर बन बढ़ाया मान, कसोहल के अभिषेक चौहान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

घुमारवीं के कसोहल के अभिषेक चौहान 21 साल की आयु में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के कसोहल गांव के अभिषेक चौहान 21 साल की आयु में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अभिषेक के पिता अनिल चौहान घुमारवीं में दुकान करते हैं। वहीं माता अंजु चौहान निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके दादा धर्म सिंह चौहान नेहरू युवा केंद्र से सेवानिवृत्त उप निदेशक हैं।

अभिषेक चौहान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डीएवी घुमारवीं से पूरी की। वहीं आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून चले गए, वहां पर आरआईएमसी देहरादून से जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए पुणे गए और वहां से ग्रेजुएट हुए। अब अभिषेक आरआईएमसी देहरादून से पासआउट हुए। इस मौके पर उनके साथ उनके माता-पिता और दादा, नाना मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में कोविड और सूखे की स्थिति की समीक्षा की
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now