Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा सरकार को लगा देवी-देवताओं के पुजारियों का श्राप

Published on: 13 December 2022
भाजपा सरकार को लगा देवी-देवताओं के पुजारियों का श्राप

-देव समाज के लोगों से भेदभाव करती रही पूर्व सरकार पुजारी कल्याण संघ ने नई सरकार को दी बधाई
कुल्लू।
जिला पुजारी कल्याण संघ ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को कांग्रेस सरकार बनाने पर बधाई दी है। पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष धनीराम चौहान ने कहा कि पार्टी की एकजुटता के कारण प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है और अब प्रदेश में सुशासन होगा और किसी भी वर्ग से भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि
सरकार व जिला प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के पुजारियों की लगातार अनदेखी को लेकर पुजारी कल्याण संघ प्रदेश के कई बड़े नेताओं से मिलता रहा और भाजपा सरकार भेदभाव ही करती रही। भाजपा सरकार को देव समाज के लोगों के साथ भेदभाव करने का खामियाजा भगतना पड़ा और पुजारियों का श्राप लगा। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा है कि अब उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई सरकार में देव समाज को उचित सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुजारी देव संस्कृति का एक अहम हिस्सा है और पुजारियों के बीना देवी-देवता का हर कार्य असंभव है। फिर भी पूर्व सरकार पुजारियों के साथ भेदभाव करती रही।उन्होंने कहा कि देव संस्कृति में राजनीति नहीं होनी चाहिए थी और पुजारियों को उनका हक दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि पुजारी कल्याण संघ को देव सदन में भव्य कार्यालय दिया जाना चाहिए और शोध संस्थान की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति से जुड़ी हर बैठक में पुजारियों का सम्मान होना चाहिए न कि सिर्फ कुछ कथित नेताओं द्वारा राजनीति की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दशहरा कमेटी आदि में पुजारी कल्याण संघ को सदस्यता न देना घोर अन्याय रहा है। इस तरह देव समाज नहीं चलता है और देव समाज का बंटाधार हो जाता है। देव समाज बंट जाए तो कई मुसीबतें खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि देव समाज प्रदेश की धरोहर है और इस धरोहर की धुरी पुजारी है जो इस धरोहर को बचाए हुए हैं। इस लिए पुजारियों का स्थान सुरक्षित होना चाहिए और नई सरकार में यह स्थान अवश्य मिलेगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now