Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शूलिनी विश्वविद्यालय में 12 लाख 86 हजार का गबन, पंकज चौहान पर लगा आरोप      

fraud, Solan News

सोलन।
शूलिनी विश्वविद्यालय के एसोसिएट बिजनेस एनालिस्ट पंकज चौहान पर यूनिवर्सिटी के लाखों रुपए की राशि का गबन का आरोप लगा है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार एचआर( निदेशक) संजीव सिंह ने कहा कि एसोसिएट बिजनेस एनालिस्ट पंकज चौहान को विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को बस पास जारी करने की एवज में शुल्क प्राप्त करने का कार्य सौंपा गया था। लेकिन पंकज चौहान ने छात्रों को बस पास जारी करने के एवज में प्राप्त 12,56,094/-  की राशि को विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं करवाया। इसके अलावा वाहनों के फास्टैग रिचार्ज की 30 हजार की राशि को भी खाते में जमा नहीं करवाया गया।

इसे भी पढ़ें:  भारत के एक दवाई उद्योग से हुई विश्व में बदनामी, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

एसोसिएट बिजनेस एनालिस्ट पर कुल 12 लाख 86 हजार 94 रुपये के गोलमाल का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now