Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ दूध की आपूर्ति करती है। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा मदर डेयरी के उपभोगता हैं।

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपये बढ़ाकर अब 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से संशोधित कर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इससे पहले भी मदर डेय़री ने दूध को दाम बढ़ाए थे। पिछले महीने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now