Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बने नेता प्रतिपक्ष, प्रोटेम स्पीकर ने दी मान्यता

Published on: 26 December 2022
Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने विधायक जयराम ठाकुर को विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है। इससे पहले जयराम ठाकुर को राज्य में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से जयराम ठाकुर को नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा था कि, बीजेपी परिवार की हर जिम्मेदारी को प्राथमिकता से निभाना हमारी प्रतिबद्धता है।
FB IMG 1672056859060
जयराम ठाकुर ने कहा था कि, बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर मुझे जिम्मेदारी सौंपने के लिए बीजेपी के समस्त विधायकों और पदाधिकारियों का हार्दिक आभार, निश्चित तौर पर आप सभी के सहयोग और स्नेह के साथ मैं इस दायित्व को प्राथमिकता से निभाऊंगा। हम विधानसभा के अंदर और बाहर जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाएंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now