Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में आगामी 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign

शिमला ।
प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा यह निर्णय शिमला से विधायक हरीश जनारथा, मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सुझाव एवं आग्रह पर लिया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय इस पर्यटन सीजन में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन प्रबन्धों को आगे भी जारी रखने पर विचार कर सकती है, हालांकि इसमें सम्बन्धित संस्थानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पड़ोसी देशों में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए यहां आने वाले सैलानियों से कोविड-19 से सम्बन्धित सभी सावधानियों के अनुपालन का भी आग्रह किया।
विधायक हरीश जनारथा, भुवनेश्वर गौड़ एवं विनोद सुल्तानपुरी ने उनके आग्रह को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now