Prajasatta Side Scroll Menu

इन 7 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी, देखें पूरी लिस्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर 6

Covid 19 india: केंद्र सरकार ने सोमवार को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 7 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यह टेस्ट यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से करीब 72 घंटे पहले करवाना होगा। इसकी रिपोर्ट की सूचना भी देनी होगी।

जिन देशों से आने वाले लोगों को टेस्ट करवाना है वह हैं चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान हैं इसके अलावा चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान के transit passengers को भी आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  BJP MLA का बेटा 40 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी हालिया आदेश के मुताबिक इन सभी देशों के यात्रियों को यात्रा करने से पहले 72 घंटे के भीतर अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवा होगा। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। अकेले केरल में करीब 1500 कोरोना के एक्टिव केस हैं। देश में कुल एक्टिव मामले 2670 हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now