Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नए नियम लागू होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, कही यह बड़ी बात

एयरपोर्ट पर निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री

COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया सोमवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने COVID-19 परीक्षण और स्क्रीनिंग सुविधा की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा उच्च जोखिम वाले देशों के अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से भारत आने से पहले एयर सुविधा पर अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। हम सभी हवाईअड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से 2% का कोविड-19 के लिए औचक परीक्षण कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले आज दोपहर में केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 7 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यह टेस्ट यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से करीब 72 घंटे पहले करवाना होगा। इसकी रिपोर्ट की सूचना भी देनी होगी।

चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से आने वाले लोगों को जांच करवाना अनिवार्य होगा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। अकेले केरल में करीब 1500 कोरोना के एक्टिव केस हैं। देश में कुल एक्टिव मामले 2670 हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now