Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस डेट से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पता चलेगा, क्या सस्ता हुआ

मानसून सत्र से पहले केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Budget Session 2023: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। इसके 6 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है। समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार सत्र की शुरुआत संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। पिछले साल जुलाई में शीर्ष पद पर पहुंचने के बाद से राष्ट्रपति मुर्मू का संसद के दोनों सदनों में यह पहला संबोधन होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश करने की संभावना है और सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। एक अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च को शुरू होने और 6 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है।

यह सब भी होगा 

बता दें बजट सत्र के पहले भाग के दौरान दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होती है और उसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा होती है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे। वित्त मंत्री केंद्रीय बजट पर बहस का जवाब देती हैं। बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान, सरकार के विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा पर प्रमुख ध्यान दिया जाता है। पिछले सत्र के दौरान लोकसभा में नौ बिल पेश किए गए थे और सात बिल संसद के निचले सदन द्वारा पारित किए गए।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now