साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

6 वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हादसा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के छह वाहनों की टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की शिकार होने वाली गाड़ियों में दो निजी बसें, दो ट्रक और दो कारें थीं।

मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं

पुलिस ने कहा कि परिवार के मृत सदस्यों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी एक ही कार में सवार थे। वेप्पुर फायरमैन टीम की मदद से शवों को कार से  निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, “मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन कार आरसी बुक के अनुसार, वाहन चेन्नई के नंगनल्लूर की है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।”

इसे भी पढ़ें:  Fire in Bus: डेरा राधा स्वामी में सत्संग सुनने जा रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी भीषण अग्निकांड , मची चीख पुकार..!



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now