Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संदीप सिंह के पक्ष में दिखे CM खट्टर, बोले- जांच बाकी

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के पक्ष में दिखे। संदीप सिंह पर एक महिला एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “केवल आरोप लगा है, जो साबित होना बाकी है। खेल मंत्री ने अपना पोर्टफोलियो सौंप दिया है और हमने इसे स्वीकार कर लिया है। जांच के बाद हमें सच्चाई का पता चल जाएगा।” मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि वह जांच रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में बात करेंगे।

संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर राज्य में एक जूनियर एथलेटिक्स कोच का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला कोच ने गुरुवार को आरोप लगाए और एक दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला कोच की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद संदीप सिंह ने इसे निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और स्वतंत्र जांच की मांग की। चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप सही है या नहीं।

बता दें कि संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now