Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

15 दिनों में ओडिशा में तीसरे रूसी की मौत

Russian Death In Odisha

Russian Death In Odisha: 15 दिनों के अंदर ओडिशा में तीसरे रूसी नागरिक की मौत हुई है। मृतक की पहचान मिलियाकोव सर्गेई के रूप में हुई है। मिलियाकोव सर्गेई एक मालवाहक जहाज में चीफ इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था। मिलियाकोव जहाज पर ही मृत पाया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस ने कहा कि समुद्री पुलिस अन्य अधिकारियों के साथ मिलियाकोव सर्गेई की मौत की जांच करेगी और उसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध होगी। बता दें कि इससे पहले 24 दिसंबर को एक होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद रूसी नागरिक पावेल एंटोव की मौत हो गई थी।

इससे पहले एक अन्य रूसी नागरिक व्लादिमीर बिडेनोव की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के विशेषज्ञों के साथ 30 दिसंबर को रायगड़ा में साईं इंटरनेशनल होटल का दौरा किया जहां रूसी नागरिक मृत पाए गए थे। टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सरोजकांत महंत कर रहे थे।

पुलिस ने तेज की जांच

ओडिशा पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने रायगड़ा में एक प्रमुख सांसद सहित दो रूसी नागरिकों की मौत की जांच तेज कर दी है। टीम ने उस जगह का मुआयना किया, जहां पावेल एंतोव का शव पड़ा मिला था। फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से पूरे इलाके की बारीकी से जांच की गई थी।

जांच टीम ने कमरा नंबर 203 में सबूत खंगाले थे, जहां व्लादिमीर और पावेल 21 दिसंबर से रह रहे थे। टीम ने कमरा नंबर 309 की भी तलाशी ली थी जहां पावेल एंटोव 22 दिसंबर की रात से अकेले रह रहे थे। सीआईडी-क्राइम ब्रांच के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रूसी नागरिक ओडिशा के आदिवासी क्षेत्र की यात्रा पर थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now