Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दर्दनाक हादसा: बिलासपुर में व्यक्ति को 100 फीट तक घसीटते ले गया ट्रक, हुई मौत

हादसा

बिलासपुर।
बिलासपुर जिला (Bilaspur District) में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचने (Crushed) का मामला सामने आया हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक व्यक्ति को घसीटते हुए करीब 100 फीट तक ले गया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम को जिला के जुखाला शिमला-हमीरपुर एनएच पर हुआ है।
हादसे का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार जुखाला शिमला-हमीरपुर एचएच पर एक ट्रक (Truck) तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहा एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में फंसकर व्यक्ति घसीटते हुए करीब 100 फीट तक चला गया। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक युवक की पहचान राजेंद्र स्थानीय माकड़ी-मारकंडा गांव के रूप में हुई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एएसपी बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now