Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Lakadbaggha Trailer: लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट

Lakadbaggha Trailer

Lakadbaggha Trailer: लकड़बग्घा  के निर्माताओं ने मंगलवार, 3 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। एनिमल लव बेस्ड इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है। ट्रेलर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में अंशुमन झा मुख्य भूमिका निभाया है। विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर में अंशुमन झा के अलावा रिधि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा भी लीड रोल में हैं। लकड़बग्घा 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट (Lakadbaggha Trailer Out)

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म निर्माताओं ने  ‘लकड़बग्घा’ के ट्रेलर को आज यानी 3 जनवरी, 2023 को जारी किया है। फिल्म के ट्रेलर को अंशुमन झा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा एक सीबीआई अधिकारी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में रिद्धि का नाम अक्षरा डिसूजा है। वहीं अंशुमन झा, अर्जुन बक्शी का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, जो एक एनिमल लवर होता है और वह बचपन से ही जानवरों के हक के लिए लड़ता है।

और पढ़िए –

फिल्म की कहानी

लकड़बग्घा कोलकाता में एक पशु संरक्षक अर्जुन बख्शी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता कुत्ते शोंकू की तलाश कर रहा है। डॉगी की खोज करते हुए अर्जुन को पशु तस्करी का पता चलता है। धमाकेदार ट्रेलर को शेयर करते हुए हुए अंशुमन झा ने कैप्शन में लिखा है,’लकड़बग्घा का ट्रेलर आ गया है। मार्क ट्वेन ने ठीक ही कहा था कि ‘लड़ाई में कुत्ते के आकार का महत्व नहीं है, कुत्ते में लड़ाई के आकार का महत्व है।’

ये भी पढ़ें:

इस फिल्म से होगी ‘लकड़बग्घा’ की भिड़ंत

विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म ‘लकड़बग्घा’ 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे फर्स्ट रे फिल्म्स के जरिए प्रोड्यूस किया गया है। अंशुमन झा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा था,’मैं अर्जुन बक्शी का किरदार निभाकर आभारी हूं कि मुझे क्राव-मगा में ट्रेनिंग लेने और उनके साधारण लेकिन इस किरदार को करने का मौका मिला।’

और पढ़िए –

आपको बता दें कि, इसी दिन यानी 13 जनवरी को ही बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) भी दस्तक देने वाली है। यानी अशुमने के इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते से टक्कर मिलेगी। अब देखना यह होगा कि दर्शक किस पर मेहरबान होते हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now