Prajasatta Side Scroll Menu

लड़की ने बात करना छोड़ा तो शख्स उठाया ये कदम

Delhi Stabbing Video

Delhi Stabbing Video: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 21 साल की लड़की को उसके 22 साल के दोस्त ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि आरोपी इस बात से नाराज था कि लड़की ने उससे बात करना छोड़ दिया था।

आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसकी पहचान सुखविंदर सिंह (22) के रूप में हुई है।

दोनों के बीच लंबे समय से थी दोस्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की आरोपी से कई सालों से दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती में खटास आ गई। इसके बाद युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। आरोपी इसी बात से नाराज था और उसने सोमवार को लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सरकार की इस पहल से 8 लाख लोग देख सकेंगे टीवी

बाद में पुलिस को पता चला कि वह अंबाला भाग गया था और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, घायल युवती को दिल्ली के जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now