Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंजलि की मां बोलीं- निधि सोची-समझी ‘साजिश’ में शामिल…

अंजलि की मां रेखा

Kanjhawala death case: कंझावला कांड में अंजलि की मां रेखा ने बुधवार को अंजलि की सहेली निधि द्वारा किए गए दावों को खारिज कर दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि निधि इस “सोची-समझी साजिश” में “शामिल” हो सकती है। रेखा ने कहा कि वह निधि को नहीं जानती।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

निधि के सभी दावों का खंडन

निधि के दावों का खंडन करते हुए, अंजलि की मां ने कहा कि वह उसकी बातों पर विश्वास नहीं करेंगी क्योंकि उनकी बेटी “कभी शराब नहीं पीती थी”। रेखा ने सवाल किया कि अगर निधि अंजलि की दोस्त थी तो दुर्घटना के स्थान को कैसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा “निधि सब गलत बातें कह रही है। अगर निधि मेरी बेटी की दोस्त थी, तो उसने उसे अकेला कैसे छोड़ दिया? यह एक सोची समझी साजिश है, निधि इसमें शामिल हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए,” ।

केस में सीबीआई जांच की मांग 

रेखा ने कहा, “मैं निधि को नहीं जानती, मैंने उसे कभी नहीं देखा। अंजलि कभी शराब नहीं पीती थी, वह कभी भी नशे की हालत में घर नहीं आती थी और निधि ने जो भी दावा किया है, हमें उस पर विश्वास नहीं हैं।” इस बीच, अंजलि के मामा प्रेम ने भी मामले में निधि के शामिल होने पर संदेह जताया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “निधि और उसके परिवार को घटना के बारे में पुलिस को सूचित करना चाहिए था। निधि से पूछताछ की जानी चाहिए। हम मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं, यह कोई छोटा मामला नहीं है, यह एक दर्दनाक घटना है।” बता दें निधि ने कहा था कि अंजलि नशे की हालत में थी। वह दुपहिया चलाने की जिद पर अड़ गई थी और  कार की टक्कर लगने के बाद वह कार के नीचे आ गई।

निर्भया की मां ने की मुलाकात 

इससे पहले आज निर्भया की मां आशा देवी ने अंजलि के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि वह निधि के बयान का समर्थन नहीं करती हैं। “मैं अधिकारियों से मामले की जांच करने और परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध करती हूं। परिवार के सदस्य को जल्द से जल्द नौकरी दी जानी चाहिए। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाती हूं लेकिन उस लड़की (निधि) ने जो कहा है, मैं उसका समर्थन नहीं करती हूं।”

पुलिस ने कहा हर पहलु से जांच चल रही 

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और पुलिस हर पहलू का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा, “घटना की जांच चल रही है, हम हर पहलू का विश्लेषण कर रहे हैं। एक बार ऐसा हो जाने के बाद हम केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेंगे।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now