Prajasatta Side Scroll Menu

दो आरोपी अभी भी फरार, दीपक नहीं अमित चला रहा था कार

DElhi 7

Sultanpuri accident: कंझावला हादसे में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को फिर खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मामले में 5 नहीं कुल 7 आरोपी हैं। दो अभी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि तलाश जारी है। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि हमारी 18 टीमें जांच कर रही हैं। अभी तक क्राइम सीन को अच्छे से देखा है। पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

मेल नहीं खाते आरोरपियों के बयान

पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन पर विजिट हो गया है। पोस्टमार्टम हो गया है। 5 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में जो बताया वो मेल नहीं खाते। आरोपियों का मृतक लड़की अंजलि और चश्मदीद निधि के साथ पुराना कनेक्शन नहीं मिला है।

दीपक नहीं अमित चला रहा था कार

पुलिस ने बताया कि जो दीपक था, उसने अपने आप को ड्राइवर बताया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गाड़ी अमित ड्राइव कर रहा था। इसके सबूत हैं। । केस में दो और लोगों आशुतोष और अंकुश खन्ना को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, अमित पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। ऐसे में उसके भाई ने दीपक से कहा कि पुलिस को बताए वो कार नहीं चला रहा था।

इसे भी पढ़ें:  Sabarimala Case Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका पर छिड़ी बड़ी बहस, क्या खत्म होगा PIL का दौर?

कार छोड़कर भाग गए थे आरोपी

पुलिस ने एक प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि, हम जल्द से जल्द चार्जशीट फाइल करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की कुल 18 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। दो नए आरोपियों ने सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की है और गलत जानकारी दी है क्योंकि उन्होंने आरोपियों की मदद करने की कोशिश की है। इससे पहले पुलिस को एक और सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इस फुटेज में सभी 5 आरोपी कार छोड़कर ऑटो से भागते नजर आए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now