Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

10 दिन में दूसरी घटना, अब शराब के नशे में एक यात्री ने महिला के कंबल पर किया पेशाब

नई दिल्ली: एयर इंडिया की एक ओर फ्लाइट में शराब के नशे में एक यात्री ने महिला के कंबल पर पेशाब कर दिया। बुजुर्ग महिला ने इस बात की शिकायत केबिन क्रू को की। इसके बाद मामले की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

न्यूयॉर्क से आई थी उड़ान 

आरोपी के लिखित माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। बता दें 10 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 26 नवंबर को एयर इंडिया की एक उड़ान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने की घटना सामने आई थी। यह उड़ान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी।

शिकायत केबिन क्रू से की

ताजा मामला 6 दिसंबर का है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 142 पेरिस से दिल्ली आ रही थी। नशे में धुत्त एक यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत केबिन क्रू से की। जिसके बाद दिल्ली उतरने पर यात्री को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के दिन सुबह 9:40 बजे उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उतरी थी। पूर्व सूचना होने पर सुरक्षा बलों ने आरोपी को धर-दबोचा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now