Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘1 जनवरी 2024 तक बन जाएगा रामलला का भव्य मंदिर’, गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में बताई तारीख

AMIT SHAH 1

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को त्रिपुरा के दौरे पर थे। त्रिपुरा के सबरूम शहर में BJP की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान एक संबोधन में उन्होंने राम मंदिर के बनने की तारीख बताई। शाह ने कहा कि अगले साल 1 जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके साथ ही उन्होंने त्रिपुरा की सियासत पर भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि करीब 3 दशकों तक त्रिपुरा में वामपंथियों का शासन रहा, लेकिन वे राज्य के हालात सुधान नहीं पाए। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने अंधकार की जगह अधिकार, विनाश की जगह विकास, संघर्ष की जगह आस्था, कुशासन की जगह सुशासन देने का काम किया।

राम मंदिर निर्माण की तारीख, शाह ने बताई

शाह ने कहा कि कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दल भी राम मंदिर निर्माण की तारीख को लेकर सवाल पूछते थे। चुनावी सभाओं में भी यह सवाल उठाया जाता था। अब अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष को जवाब के साथ ही उनके हाथ से यह मुद्दा भी निकल गया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को लंबे समय तक कोर्ट में उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण को आगे बढ़ाया।

2019 में आया था सुप्रीम कोर्ट का फैसला

अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट साल 2019 में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया था। लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। साथ ही मस्जिद के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को 5 एकड़ का एक भूखंड आवंटित करने का निर्देश भी दिया था। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया था।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now