Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: मझाण में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जलकर राख, 25 लोग हुए बेघर

Published on: 18 February 2021
मझाण में आग लगने से 13 कमरों को एक ढाई

प्रजासत्ता |
कुल्लू जिले की सैंज घाटी के गांव मझाण में आग लगने से 13 कमरों को एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में पांच परिवारों के 25 लोग रहते  बेघर हो गए हैं। आग लगने के बाद मझाण गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद पुत्र चुनी लाल, धर्म पाल पुत्र चुनी लाल, संजीव पुत्र चुनी लाल, लाली देवी पत्नी चुनी लाल, रमी देवी पत्नी काहन चंद के संयुक्त मकान में गुरुवार की अलसुबह अचानक चिंगारी सुलग उठी। घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक आग लगने का पता लगते ही परिवार के लोग बाहर अपनी जान बचाकर भागे और मवेशियों को भी जैसे-तैसे बाहर निकाला।

हालांकि आग पर काबू पाने की ग्रामीणों ने काफी कोशिश की, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते हुए कुछ घंटों में ढाई मंजिला मकान राख के ढेर में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इस घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है। टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

इस आगजनी में करीब 40 से 45 लाख के करीब नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में मोबाइल नेटवर्क या सड़क सुविधा होती तो शायद यह घर राख होने से बचा लिया जाता। लेकिन किसी भी तरह की सुविधा न होने से ग्रामीण लाचार थे|गौर कि मझाण निवासी लंबे अरसे से मोबाइल टावर के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। वहीं सड़क सुविधा के लिए भी अनेकों बार आवाज उठा चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई नहीं मिला |

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now