Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीरभूम गौ तस्करी मामले में सीबीआई का बड़ा खुलासा

Birbhum Cbi Investigation

अमरदेव पासवान, बीरभूम : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में गौ तस्करी मामले में CBI ने छापेमारी कर काले धन को सफेद करने का खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार अनुब्रत मंडल ने इन बैंक खातों के जरिये कम से कम 10 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। बीरभूम जिला के सिउड़ी सहकारी बैंक में छापे की कार्रवाई के बाद इसकी जानकारी मिली है।

150 खातों से जुड़ा है अनुब्रत मंडल का नाम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूत्रों के अनुसार बैंक में फर्जी तरीके से खाते खोले गये है। सीबीआई का दावा है कि अब तक करीब 150 बैंक खातों का पता चला है, जिनसे अनुब्रत मंडल के नाम जुड़े हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि इन खातों के जरिये करीब 10 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। इन खातों का इस्तेमाल ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए किया गया है।

बेनामी चेक इन खातों में किये गये जमा

अनुब्रत मंडल की राइस मिलों का चावल बेचने से खाद्य विभाग से जो पैसे आते हैं, इन खातों में जमा होते हैं। सीबीआई अधिकारियों का मानना ​​है कि धान को किसानों से कम कीमत पर नकद में खरीदा गया और फिर बिलिंग करके राज्य के खाद्य विभाग को अधिक दाम में बेच दिया गया। सीबीआई के जांच अधिकारियों अनुसार, खाद्य विभाग से प्राप्त चेक उक्त बेनामी खाते में जमा किया गया था।

खाते खंगाल रहे हैं सीबीआई के अधिकारी

जांच में पता चला कि ये सभी खाते 150 अलग-अलग नामों से खोले गये थे। जबकि 150 ग्राहकों के हस्ताक्षर लगभग एक जैसे हैं। जांच अधिकारी सुशांत भट्टाचार्य खुद खातों का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। सीबीआई ने कहा कि जरूरत पड़ी, तो फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की राय भी ली जायेगी।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now