Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में कांपे लोग, ठंड दिखाएगी और विकराल रूप

SnowFall In Kashmir

Weather Update: दिल्ली, नोएडा और पूरे एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि आने वाले दिनों में और ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जनवरी से जम्मू-कश्मीर समेत हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा, लाहौल में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला सिरमौर में शनिवार देर रात से बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

कश्मीर के इन इलाकों में माइनस तापमान

आईएमडी के मुताबिक कश्मीर में शनिवार से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। श्रीनगर में आईएमडी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि श्रीनगर में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में -7.4 डिग्री, गुलमर्ग में -4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार कश्मीर इस वक्त चिल्ला-ए-कलां की गिरफ्त में है। इस दौरान भारी बर्फबारी की संभावना होती है। स्थानीय लोगों की मानें को ‘चिल्ला-ए-कलां’ 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलता है।

हिमाचल में आज रात से मौसम और खराब

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आईएमडी कार्यालय की ओर से कहा गया है कि 6 जनवरी 2023 की शाम या फिर रात ताजा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। रात में चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की आशंका है।

इस अवधि के दौरान निचली पहाड़ियों, मैदानी क्षेत्र समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। अन्य इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हिमाचल के बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में इन दिनों घना कोहरा रहेगा।

इन इलाकों में 10 से नीचे पारा

जानकारी के मुताबिक शिमला शहर में आज सुबह 8:30 बजे 10 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 0 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 4.4 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 8.31 डिग्री सेल्सियस, जबकि चंबा में 11.21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड के इन इलाकों में रहेगा घना कोहरा

कश्मीर और हिमाचल के अलावा उत्तराखंड के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। 7 जनवरी को उत्तराखंड के मैदानी इलाके खासकर उधमसिंह नगर और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहरों की स्थिति की संभावना है।

5 जनवरी की रात 11:30 बजे देहरादून में 8 डिग्री सेल्सियस, टिहरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 10.41 डिग्री सेल्सियस और अल्मोड़ा में -0.79 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now