Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दो अलग-अलग विधानसभाओं में मौजूद असदुद्दीन ओवैसी का नाम, चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपील

Asaduddin Owaisi 1

Asaduddin Owaisi: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 5 जनवरी, 2023 को जारी मतदाता सूची, जो कि फाइनल लिस्ट थी। उसमें AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम दो अलग-अलग तेलंगाना विधानसभा क्षेत्रों में एक मतदाता के रूप में दर्ज है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीपीसीसी के अनुसार, सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम भारत निर्वाचन आयोग के नियमों (ECI) के उल्लंघन के तौर पर राजेंद्र नगर और खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज किया गया है।

TPCC के एक सदस्य जी निरंजन ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के भाग III-धारा 17 के तहत कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में नाम होना चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है।

जी निरंजन ने खैरताबाद और राजेंद्र नगर विधानसभा मतदाता सूची संलग्न करते हुए कहा कि यह एक निर्वाचित सांसद की गैरजिम्मेदारी के साथ-साथ अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने में चुनाव तंत्र की लापरवाही को दर्शाता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now