Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन,शिमला,सिरमौर तथा किन्नौर के युवाओं सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती 01 से 12 मार्च तक

india army

प्रजासत्ता |
भारतीय थल सेना में सोलन, शिमला, सिरमौर तथा किन्नौर जिला के युवाओं के लिए भर्ती प्रथम मार्च से 12 मार्च 2021 तक चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, जिला कांगड़ा में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने दी।

उन्होंने कहा कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी (पुरूष), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) (पुरूष), सैनिक तकनीकी (उड्डयन) (एक्स ग्रुप) (पुरूष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एनए) (पुरूष) पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

कर्नल मान ने कहा कि मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा प्रथम फरवरी, 2021 की अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री विक्रमादित्य का नेता प्रतिपक्ष जयराम पर पलटवार, कहा - केंद्र से आई मदद को लेकर श्वेत पत्र जारी करे

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now