Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा, ऑडियो टेप हुआ था वायरल

नई दिल्ली: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने इस्तीफे के लिए सरारी ने निजी कारण बताए हैं। फौजा सिंह के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूत्रों के मुताबिक आज शाम 4 बजे पंजाब राजभवन में सामान्य आयोजन के दौरान कैबिनेट विस्तार हो सकता है. इस वक्त पंजाब कैबिनेट में सीएम और 13 मंत्री हैं। 4 पद खाली हैं। बता दें कि फौजा सिंह सरारी वसूली का आरोप लगा है। उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था। सरारी के बहाने विपक्ष ने भी सरकार को घेर रखा था।

और पढ़िए –

वायरल हुआ था ऑडियो टेप

वायरल ऑडियो को कांग्रेस नेता और भोलाथ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी शेयर किया था। दावा किया गया था कि ऑडियो में मंत्री फौजा सिंह अपने करीबी तरसेम लाल कपूर से जबरन बसूली का प्लान पर बात कर रहे थे। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने उनपर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

दूसरे मंत्री की हुई छुट्टी

फौजा सिंह सरारी पंजाब की AAP सरकार में मंत्री पद गंवाने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सिंगला पर विभाग के टेंडर में कमीशन लेने के आरोप लगे थे। सिंगला को जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि सिंगला को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now