Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग, बालकनी से चिल्लाती रही लड़की, जलकर गई जान

Fire 1

नई दिल्ली: अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग के एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है और कई लोग फंसे हुए हैं। 15 साल की लड़की अपने बालकनी से बचाने के लिए चिल्लाते रही, लेकिन उसे बचाया न जा सका। परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है।

बालकनी में चिल्लाती रही लड़की

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आग लगने के वक्त फ्लैट में पांच लोग थे। चार बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि प्रांजल कमरे में फंस गई, वो घर के बालकनी में चली गई और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि आग से झुलसकर 15 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह भी साफ नहीं हुआ है कि आग किस कारण से लगी। ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हैं। इस बीच मंजिल में लगी भीषण आग के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं।

प्रशासन नहीं बचा पाई जान

वहां मौजूज लोगों के मुताबिक, सुबह 8 बजे के करीब बचाव कार्य शुरू हुआ। दमकल कर्मियों की एक टीम 8वीं मंजिल पर पहुंची। वहां से रस्सी बांधकर दो लोग उस बालकनी तक पहुंचे। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now