Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राज्यपाल बनने के बाद भगत सिंह कोश्यारी खुश नहीं हैं

Bhagat Singh Koshyari

Maharashtra News: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्यपाल बनने के बाद वह नाखुश हैं और उन्हें लगता है कि वह सही जगह पर नहीं हैं। कोश्यारी ने कहा, “मैं दुखी हूं, खुश नहीं हूं।” भगत सिंह कोश्यारी को सितंबर 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

कोश्यारी जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी और सही जगह तभी महसूस होती है जब राजभवन में सन्यासी या मुमुक्षरत्न आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश तो यहां गिरेंगे ओले, जानें मौसम का हाल

राज्य सरकार से तीर्थ मंत्रालय बनाने का किया अनुरोध

राज्यपाल ने शिंदे सरकार से भविष्य में तीर्थ उद्योग लगाने का अनुरोध भी किया। राज्यपाल ने कहा, “मैं सरकार से ‘पर्यटन मंत्रालय’ की तरह एक तीर्थ मंत्रालय बनाने का अनुरोध करता हूं क्योंकि तीर्थ की अपनी गरिमा होती है।”

बता दें कि राज्य पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को राजभवन में ‘पवित्र जैन तीर्थ दर्शन सर्किट’ का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और वैष्णोदेवी मंदिर बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर श्री विश्वेश्वर आनंद गिरि जी महाराज भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने युवाओं को वर्चुअली सौंपे जॉइनिंग लेटर, कहा- आप देश के लोगों के ‘अमृत रक्षक’
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now