Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के समर्थकों का डांस

Congress Supporters Dance

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर डांस किया। 4.5 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच राहुल गांधी के समर्थक शर्टलेस होकर बस पर पोस्टर बैनर लेकर दिखे। इस दौरान समर्थकों ने बस पर खड़े होकर हरियाणवी गाने पर जमकर डांस किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राहुल गांधी की यात्रा रविवार सुबह घने कोहरे के बीच करनाल पहुंची। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी उत्साहित कार्यकर्ताओं को शर्टलेस होकर बस के ऊपर थिरकते और गाते देखा गया। बता दें कि सुबह करनाल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को यात्रा में दिखे थे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

शनिवार को हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पार्टी के नेता शामिल हुए। यात्रा के दौरान घरौंडा निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी ने लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ अन्य पिछड़े वर्गों के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से अपनी समस्याएं बताईं और उनके मुद्दों पर गहन चर्चा की।

10 जनवरी को पंजाब में एंटर करेगी यात्रा

यात्रा 10 जनवरी को शंभू बॉर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी और फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी। 11 जनवरी को, गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी टीशर्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए, राहुल गांधी ने टीशर्ट को लेकर मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि फिलहाल तो टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया ने उनकी टी-शर्ट पर ध्यान दिया, लेकिन साथ चल रहे गरीब किसानों और मजदूरों के फटे कपड़ों के बारे में नहीं पूछा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now