Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जब दिल्ली पुलिस टीम को अचानक 150 से 200 अफ्रीकियों ने घेरा

Nigerians Detained

Nigerians Detained: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों को उस वक्त मशक्कत का सामना करना पड़ा जब 150 से 200 अफ्रीकी लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया।

दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने कहा कि अफ्रीकी देशों के लगभग 150-200 लोगों ने पुलिस टीम को उन लोगों को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जिन नाइजीरियाई युवकों को पुलिस पकड़ने गई थी, उनकी वीजा अवधि समाप्त हो गई थी, इसके बावजूद वे यहां रह रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  SBI MCLR Rates Increase: SBI के करोड़ों कस्टमर्स को झटका! महंगी हुई कार लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की EMI

और पढ़िए –

तीन में से दो नाइजीरियाई भागे

डीसीपी ने बताया कि वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद यहां रह रहे नाइजीरियाई युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दोपहर करीब ढाई बजे राजू पार्क पहुंची। इस दौरान पुलिस ने तीन नाइजीरियाई युवकों को पकड़ा। डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम नाइजीरियाई नागरिकों को थाने लाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान अचानक लगभग 150-200 अफ्रीकी नागरिक वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान फायदा उठाकर दो नाइजीरियाई युवक भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, कोई हताहत नहीं

डीसीपी चौधरी ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस की एक और टीम और लोगों को पकड़ने के लिए इलाके में गई थी। डीसीपी ने बताया कि डेविड विलियम (53), इग्वे इमैनुएल चिमेज़ी (33), अज़ीगबे जॉन (24) और क्वीन गॉडविन (26) नाम के चार नाइजीरियाई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now