Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोलकाता हवाईअड्डे पर ‘पान मसाले’ के पाउच में छिपाए थे 40,000 डॉलर, अधिकारियों ने ऐसे पकड़े, देखें Video

Kolkata Viral Video

Kolkata News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सैकड़ों सीलबंद ‘पान मसाला’ पाउच के अंदर छिपाकर रखी गई 40,000 डॉलर की नकदी जब्त की है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये से ज्यादा की बताई गई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया वीडियो आया है। वीडियो में एक सीमा शुल्क अधिकारी पाउच को फाड़कर डॉलर  निकालते हुए दिख रहा है। पाउच के अंदर से 10 डॉलर के नोट निकलते दिख रहे हैं। जबकि कुछ पाउच में गुटखा भी है।

तलाशी के दौरान मिले पाउच, फाड़े तो निकले डॉलर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारियों की ओर से सूचना दी गई थी। इसके बाद कोलकाता सीमा शुल्क विभाग के कर्मचारियों ने एक यात्री को रोका, जो बैंकॉक जाने वाला था। विभाग ने एक ट्वीट किया। इसमें बताया गया कि सामान की तलाशी के दौरान गुटखे पाउच मिले। जब इन पाइच को फाड़ा गया तो 40O00 यूएस डॉलर (₹32 लाख से अधिक मूल्य) बरामद किए गए।

मुंबई में पकड़ी थी 30 लाख रुपये की सिगरेट

बता दें कि इसी तरह की एक घटना पिछले गुरुवार को मुंबई में हुई थी। एक कूरियर सेल में सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा लगभग 2,000 सिगरेट के कार्टन जब्त किए गए। इन अवैध रूप से लाए गए कार्टन में करीब 30 लाख रुपये कीमत की लगभग 4 लाख सिगरेट स्टिक थीं।

48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ भी जब्त किए थे

इससे पहले एक अन्य मामले में मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में 4.47 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी कीमत ₹31.29 करोड़ और 1.596 किलोग्राम कोकीन की कीमत ₹15.96 करोड़ बताई गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now