Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फ्लाइट में दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार सख्त, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने की बैठक

Ajay Bhalla

Airport Security: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को हवाईअड्डे की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बता दें कि 30 मिनट तक चली इस बैठक में बुनियादी ढांचे समेत एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब किए जाने के मामले पर भी चर्चा हुई।

गृह मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के अधिकारी भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान हाल ही में एयरलाइंस में हुईं दुर्व्यवहार की घटनाओं पर भी चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  Today Headlines, 10 Feb 2023: पीएम मोदी यूपी-महाराष्ट्र के दौरे पर, गहलोत पेश करेंगे बजट, RSS चीफ भागवत जाएंगे बिहार

फ्लाइट में दुर्व्यवहार के मद्देनजर आयोजित की गई थी बैठक

यह बैठक एयर इंडिया के एक यात्री द्वारा दुर्व्यवहार की खबरों के मद्देनजर आयोजित की गई थी। बता दें कि न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में एक सह-यात्री पर नशे की हालत में महिला पर पेशाब कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  सिद्धारमैया दो सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!

मुंबई के शंकर मिश्रा पर 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री पर पेशाब करने का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ गुस्सा व्यक्त करने के अलावा, बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में एयर इंडिया के कर्मचारियों पर ‘गैर-पेशेवर’ होने का भी आरोप लगाया था।

आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला यात्री की शिकायत के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। एयर इंडिया मामले ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। हाल ही में एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने यात्रियों द्वारा कथित उत्पीड़न और दुर्व्यवहार को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

इसे भी पढ़ें:  मोदीजी जब पीएम नहीं रहेंगे तो सारे भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे: केजरीवाल
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now