Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलंगाना में कार नहर में गिरी, पांच की मौत और 1 घायल

नहर से कार को निकालते हुए

सिद्दीपेट: तेलंगाना के जगदेवपुर इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार नहर में गिर गई। जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल है। पुलिस ने शवों को पोसटमार्टम के लिए सुरक्षित अस्पताल में रखवा दिया है। मरने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस के अनुसार कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल विभाग व गोताघोरों की मदद से छह लोगों को निकाला गया। निकाले गए पांच लोगों की मौत हो गई है। कार की गति, कार नहर में क्यों गिरी इस बात का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now