Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बक्सर पावर प्लांट के बाहर पुलिस ने किसानों पर भांजी लाठी

Bihar News

Bihar News: बिहार के बक्सर में बवाल की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, बस्कर पावर प्लांट के बाहर पुलिस ने स्थानीय किसानों पर लाठियां बरसाई जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एक पुलिस वैन में आग भी लगा दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मंगलवार रात एक किसान के घर में प्रवेश किया और उसकी पिटाई की। मामला चौसा पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अधिग्रहित जमीन के लिए बेहतर मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का एक समूह यहां विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

बक्सर के एसपी मनीष कुमार का कहना है कि स्थानीय लोगों ने पावर प्लांट में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

लोगों का आरोप- पुलिस ने किसानों को बेरहमी से पीटा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस आधी रात को किसानों के घर में घुसकर उनकी पिटाई की है। पुलिस कार्रवाई का वीडियो भी परिजनों ने शेयर किया है। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

बताया जा रहा है कि एसजेवीएन की ओर से 2010-11 से पहले किए गए क्षेत्र में बिजली प्लांट के लिए उनकी भूमि के अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर राज्य के किसान कुछ समय से विरोध कर रहे हैं।

किसानों को प्रचलित राशि के अनुरूप समय पर मुआवजा दिया गया। हालांकि, जब कंपनी ने पिछले साल अधिक भूमि का अधिग्रहण करना शुरू किया, तो किसानों ने मौजूदा दर के अनुसार मुआवजा देने की मांग की। कंपनी पर आरोप है कि वह जबरन पुराने रेट पर जमीन हड़प रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now