Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अम्ब के जंगल में गली-सड़ी हालत में युवक व युवती के शव बरामद,दहशत में लोग

अम्ब के जंगल में गली-सड़ी हालत में युवक व युवती के शव बरामद,दहशत में लोग

प्रजासत्ता|
ऊना जिला के अम्ब कस्बे के मनसोह रोड पर जंगल में युवक व युवती का शव सड़ी गली अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है| बताया जा रहा है कि मृतक युवक अम्ब कस्बे के मनसोह व युवती नैहरियां गांव की रहने वाली है| घटना ही सूचना मिलने पर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने दलबल सहित मौके का निरिक्षण निरिक्षण किया है| पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है|

मिली जानकारी मुताबिक इन शवों का तब पता चला जब सोमवार को एक व्यक्ति जंगल से लकड़ियाँ लाने के लिए गया हुआ था तो आबादी से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में एक खाई में उक्त युवक व युवती के शव एक साथ पड़े हुए देखे| जिसके बाद उसने इसकी सूचना अम्ब पुलिस को दी|

बताया जा रहा है कि युवती अम्ब कॉलेज में ही पढाई कर रही थी और करीब 15 दिन पहले वह घर से कॉलेज आई थी उसके बाद से वह गायब थी जिसके बाद बीते आठ जनवरी को युवती के स्वजनों ने पुलिस थाना अम्ब में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी| वहीँ युवक आईटीआई करने के बाद अम्ब में ही अट्टा चक्की चला रहा था|

फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है|फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now