Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘नियंत्रण में है चीन सीमा पर स्थिति’, बोले- सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

Manoj Pandy

नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि चीन से लगी उत्तरी सीमाओं पर स्थिति नियंत्रण में है लेकिन ‘अप्रत्याशित’ बनी हुई है। आर्मी-डे से पहले थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर और नियंत्रण में है: जनरल मनोज पांडे 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर और नियंत्रण में है। हम वार्ता में सात में से पांच मुद्दों को हल करने में सक्षम हैं क्योंकि हमारी तैयारी बहुत उच्च स्तर की है और हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त भंडार है। उन्होंने आगे ‘सतर्क रहने’ की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पाकिस्तान की सीमा पर संघर्षविराम अच्छी तरह से हुआ है, लेकिन पड़ोसी देशों द्वारा आतंकवादी बुनियादी ढांचे और आतंकवादी समूहों का समर्थन अभी भी जारी है।

पाकिस्तान को दी चेतावनी

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम ठीक चल रहा है, लेकिन आतंकी बुनियादी ढांचे और आतंकी समूहों को समर्थन अभी भी बना हुआ है। हिंसा के मापदंडों में उल्लेखनीय कमी आई है। इसलिए, हमें सतर्क रहना होगा। संबोधन में सेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में शांति लौट आई है।

‘जोशीमठ पर हमारी नजर’

चीन का नाम लिए बगैर सेना प्रमुख ने आगे कहा कि वे यथास्थिति (एलएसी पर) को मजबूत तरीके से बदलने के सभी प्रयासों को रोकने में सक्षम हैं। मनोज पांडे ने जोशीमठ संकट पर बात करते हुए कहा, हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now