Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ का भोजपुरी रैप वर्जन आपने सुना क्या? सोशल मीडिया यूजर्स बोले- मजा आ गईल भाई

Mera Dil Ye Pukare Aaja Bhojpuri Version

Mera Dil Ye Pukare Aaja Bhojpuri version: लता मंगेशकर का गाया हुआ गाना ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ सोशल मीडिया पर इनदिनों लगातार किसी न किसी वजह से टॉप लिस्ट में बना रहता है। अब इस गाने का भोजपुरी रैप वर्जन आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि लता मंगेश्कर के इस गाने पर पाकिस्तानी लड़की आयशा ने डांस किया था जिसके बाद ये गाना फिर से ट्रेंड में आ गया। ये गाना सोशल मीडिया पर सुपरहीट बना हुआ है। इस गाने के कई वर्जन इंटरनेट पर मौजूद हैं। अब, इस ट्रैक का एक भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो इसे देखें और सुनें। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जबरदस्त करार दिया है।

बिहार जिप्सी सोल नाम के यूट्यूब चैनल पर किया गया है शेयर

वायरल हो रहे इस वीडियो को बिहारी जिप्सी सोल नाम के एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। क्लिप में, मेरा दिल ये पुकारे आजा को ऋषि राज ने भोजपुरी में गाया है। इसका टैग यूपीएससी वाला लव दिया गया है। वीडियो में शुरू में आयशा के कुछ स्टेप दिखते हैं फिर ऋषि राज का रैप शुरू हो जाता है।

13 जनवरी को ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स में सिंगर-रैपर ऋषि राज की जमकर सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, “जबरदस्त भाई।”

बता दें कि मेरा दिल ये पुकारे आजा 1954 में आई फिल्म नागिन का एक गाना है। खैर, आप भी इस गाने के भोजपुरी वर्जन का मजा लीजिए।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now