Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NPS कर्मचारी महासंघ ने विधानसभा अध्यक्ष श् कुलदीप पठानिया का सिहुंता में किया भव्य स्वागत

NPS कर्मचारी महासंघ ने विधानसभा अध्यक्ष श् कुलदीप पठानिया का सिहुंता में किया भव्य स्वागत

-भव्य पुष्प माला के साथ किया विधान सभा अध्यक्ष महोदय का स्वागत
-पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जिताया हार्दिक आभार

आज NPSEA की टीम ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का चम्बा के सिहुंता में पधारने पर भव्य पुष्पमाला के साथ भव्य स्वागत किया गया और साथ मे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय को शाल, टोपी व तलवार भेंट कर किया सम्मानित।

विदित है कि संघठन विगत 8 वर्षों से अपनी जायज मांग, पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत था और इसी मांग के लिए पिछली सरकार से भी बार बार आग्रह किया गया लेकिन पिछली सरकार द्वारा इस मांग को मानने के बजाए कर्मचारियों को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और शिमला में उन पर पानी की बौछारें, और लाठी चार्ज भी किया गया और संघठन के पदाधिकारियों को कोर्ट केस से भी प्रताड़ित किया। लेकिन सगंठन लगातार संघर्षरत रहा और अपनी मांग पर अडिग रहा।

इसे भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ तेलका पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने विश्वास दिलाया था कि जब वे सत्ता में आएंगे तो पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में कांग्रेस ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय व समस्त मंत्रिमंडल व विधानसभा अध्यक्ष व सभी कांग्रेस के विधायकों का संगठन ने आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  भारत के तंबाकू नियंत्रण अधिनियम को संशोधित करें सरकार - सन्नी सूर्यवंशी

इस मौके पर मीडिया बंधुओं के साथ बात करते हुए NPESA खण्ड अध्यक्ष सिहुंता इंद्र सिंह भासरा, राज्य सचिव संजीव ठाकुर, पूर्व खण्ड अध्यक्ष रहे तिलक राज, राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए माननीय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन से जुड़े कोषाध्यक्ष श्री पवन डढवाल, महासचिव मनोज चंद्रा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य नीरज चौहान, डॉ राहुल शर्मा, संजय गोस्वामी , अमित शर्मा, जीवन कुमार, रविन्द्र सिंह, बलवान सिंह,विजय कुमार, सुदर्शन राणा ,शाम अजनबी व महिला विंग की अध्यक्षा संजू बाला , मीना शर्मा जी व अन्य महिला कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चंबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मलबे में दबे वाहन, घरों में घुसा पानी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now