Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, मेहंदी सेरेमनी के फोटोज और वीडियो वायरल

Anant Ambani Radhika Merchant Mehndi

Anant Ambani Radhika Merchant Mehndi: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। दरअसल मुकेश अंबानी के बेटे की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। साथ ही छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही में अंबानी और मर्चेंट फैमिली में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

 

वायरल हो रही तस्वीरों में राधिका के चेहरे की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही है। राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। राधिका के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

 

बता दें कि राधिका एक फेमस क्लासिकल डांसर हैं और उन्होंने भारत के अलावा कई बार बाहर के देशों में भी अपनी परफॉर्मेंस दी है। राधिका ने एजुकेशन में भी इकोनॉमिक्स में बैंचलर्स की डिग्री न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पूरी की हैं।

 

राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज वायरल

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा कैरी किया। साथ ही राधिका ने पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयरिंग्स, मांग-टीका और बड़े से नेकलेस के साथ अपने मेहंदी लुक को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को आर्टिफिशियल फ्लावर्स के साथ एक फिशटेल ब्रेड में स्टाइल किया हुआ था।

 

राधिका ने जमकर किया डांस

अंबानी खानदान की होने वाली छोटी बहू राधिका ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीता हैं। इसके साथ ही राधिका ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में जमकर डांस भी किया है। राधिका ने कलंक के आलिया भटट् के गाने घर मोरे परदेसिया पर शानदार डांस मूव्स से सभी को लुभाया और राधिका के डांस करने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही राधिका ने अनंत के नाम की लगवाई मेहंदी वाले हाथों को भी फ्लॉन्ट किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now