Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Madhuri Dixit Doppelganger: माधुरी दीक्षित की हमशक्ल को देखकर धोखा खा गए फैंस, बोले- एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी

Madhuri Dixit Doppelganger

Madhuri Dixit Doppelganger: दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हो सकते हैं, जिनकी शक्ल एक-दूसरे से मिलती हैं या फिर यूं कहे कि वह हूबहू एक जैसे ही दिखते हैं। खासकर जब बात बॉलीवुड सितारों की हो, तो लोग अपने आप ही उन्हें देखकर हैरत में पड़ जाते हैं।

नहीं रहा नेटिजेंस की हैरानी का ठिकाना

हाल ही में इंटरनेट पर सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल की वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा था। अब बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर नेटिजेंस की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक जैसे दिखने वाले लोग सिर्फ एक जैसे दिखते ही नहीं हैं, बल्कि वह उनकी ही तरह एक्सप्रेशंस भी देते हैं और जब किसी फिल्मी सितारें का हमशक्ल सामने आता है, तो वह सितारों से सूरत मिलने की वजह से रातोंरात मशहूर हो जाते हैं।

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की हमशक्ल मधु ने उनके ही गाने के बोल ‘आजा आजा.. साजन आजा..’ पर एक रील बनाया और इस वीडियो में मधु ने एकदम माधुरी दीक्षित जैसे ही एक्सप्रेशंस भी दिए, जिससे लोग हैरत में पड़ गए।

हार्ट और फायर इमोजी की बारिश

साथ ही जब नेटिजेंस ने वीडियो को देखा तो हार्ट और फायर इमोजी की बारिश करते हुए अपने भावनाएं व्यक्त की और एक यूजर ने लिखा कि ‘कोयला फिल्म की माधुरी लग रही हो आप’ दूसरे ने कहा कि ‘मधु बुलाती है, मगर जाने का नहीं!’ साथ ही लोगों ने उनके मेकअप और लुक की भी काफी तारीफ की हैं।

एक्ट्रेस माधुरी की हमशक्ल भी उनकी तरह ही काफी खूबसूरत है और वह अपने आप को एक्ट्रेस की की बड़ी फैन मानती हैं। इसलिए उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इस तरह के वीडियो से भरा पड़ा है।

माधुरी की कार्बन कॉपी

अपने वीडियों में मधु माधुरी दीक्षित की तरह ही गाती और बोलती दिखती हैं और अगर कोई उन्हें पहली बार देखता हैं, तो यकीनन धोखा खा जाता हैं। लोगों ने मधु के वीडियो पर कमेंट करके उन्हें माधुरी की कार्बन कॉपी बताया हैं। इतना ही नहीं बल्कि अगर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने भी उन्हें देखेंगे तो धोखा खा सकते हैं।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

बॉलीवुड में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का बेहद शानदार करियर रहा है और 1984 में माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उन्हें 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ से लोकप्रियता मिली थी, जिसके बाद उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। अभिनेत्री ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं जो अब वह भी बड़े हो गए हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now