Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kajal Aggarwal Son Neil Photo: काजल अग्रवाल ने बेटे नील के 9 महिने का होने पर शेयर की फोटो, लिखा भावुक करने वाला नोट

Kajal Aggarwal Son Neil Photo

Kajal Aggarwal Son Neil Photo: बिजनेसमैन गौतम किचलू से काजल अग्रवाल ने 2020 में शादी की थी और 19 अप्रैल, 2022 को काजल ने अपने बेटे नील को जन्म दिया था। अभिनेत्री काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कोई ना कोई नया पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस अपनी फैमिली फोटो के साथ-साथ अपनी फिल्मों की भी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने क्यूट बेटे नील किचलू के साथ बहुत ही खूबसूरत फोटो शेयर किया हैं और इसके साथ ही अभीनेत्री ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा हैं।

अभिनेत्री ने लिखा- ‘माई डार्लिंग बॉय’

बता दें कि काजल अग्रवाल के बेटे नील 9 महीने के हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर अपने क्यूट बेटे को गोद में उठाए हुए कई फोटोज शेयर किए हैं। साथ ही नोट में अभिनेत्री ने नील को ‘माई डार्लिंग बॉय’ कहा है। काजल और गौतम किचलू साल 2022 नील में माता-पिता बने हैं और काजल के फैंस भी उनकेन हर पोस्ट को लाइक करते हैं और पोस्ट पर जमकर कमेंट भी करते हैं।

काजल अग्रवाल ने बेटे नील के साथ शेयर की फोटो

काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील के नौ महीने होने पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ब्लू जींस के साथ व्हाइट शर्ट और मिनिमल मेकअप किया हैं। वहीं उनके बेटे नील भी ब्लू शर्ट के साथ पैंट पहने बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो में अभिनेत्री बेटे की आंखों में प्यार से देखती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दूसरी फोटो वो उन्होंने नील को गोद में बड़े ही प्यार से उठा रखा है। सोशल मीडिया पर मां-बेटे की ये फोटो काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Kajal Aggarwal Son Neil

9 महीने का हुआ काजल अग्रवाल का बेटा ‘नील’

अभिनेत्री काजल ने अपने बेटे नील के नौ महिने का होने पर उनके साथ बेहद ही खूबसूरत ही फोटो शेयर किया है, जिसमें बेटे के लिए एक्ट्रेस का प्यार साफ दिख रहा है। इसके साथ ही शेयर किए फोटो में काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा है कि ‘@neil_kitchlu मैं ये देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती कि ईश्वर आपके लिए क्या करेंगे।

इस बीच हम पिछले 9 महीनों और आने वाले सालों के लिए शुक्रगुजार हैं। 3/4वां जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे।’ काजल के इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि ‘बेहतरीन एक्ट्रेस और एक महान मां, प्यार और सम्मान मैम,’ दूसरे ने लिखा कि ‘वाह !! सो लवली’। इसके साथ ही एक अन्य फैन ने फोटो पर कमेंट किया कि ‘Awwwee नील बेबी, मैम आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना सुंदर बेटा मिला है।’

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now